Saturday, 7 October 2017

1st T20: तो क्या इस वजह से नहीं हो पाएगा

1st T20: तो क्या इस वजह से नहीं हो पाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच!

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर बारिश का संकट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की ट्वंटी20 सीरीज का पहला मैच आज रांची में खेला जाना है। मैच से पहले बारिश ने प्रैक्टिस सेशन नहीं होने दिया और मौसम विभाग की माने तो मैच हो पाना भी काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के होम टाउन में विराट कोहली एंड कंपनी शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन के लिए उतरी तो बारिश ने उन्हें इनडोर प्रैक्टिस के लिए मजबूर कर दिया। शुक्रवार को रांची में दोपहर बाद जोरदार बारिश हुई वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी बारिश की आशंका जताई है।
रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक ए वदूद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण रांची समेत पूरे राज्य में 7 से 10 अक्टूबर तक व्यापक सामान्य बारिश होने की संभावना है।


0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home