साल 2015 में प्रदूषण से भारत में हुईं 25 लाख मौतें
'साल 2015 में प्रदूषण से भारत में हुईं 25 लाख मौतें, लिस्ट में चीन से भी ऊपर'

नई दिल्ली: साल 2015 में प्रदूषण से होने वाली मौतों में भारत सबसे टॉप पर है. लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह कहा गया है कि साल 2015 में वायु, जल और दूसरे तरफ के प्रदूषणों की वजह से भारत में 25 लाख लोगों ने जान गंवाई. शोधकर्ताओं ने कहा कि इनमें से अधिकतर मौतें प्रदूषण की वजह से होने वाली दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, फेफड़ों के कैंसर और सांस की गंभीर बीमारी की वजह से हुईं हैं.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home