Monday, 16 October 2017

*✍🏻बिहार इंटर परीक्षा 2018 की तिथि घोषित,पहले होगा प्रैक्टिकल* *पटना ।* बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2018 में होने वाली इंटर परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा फरवरी माह में आयोजित की जायेगी। बोर्ड के अध्‍यक्ष आनंद किशोर ने यह जानकारी दी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरम‍ीडिएट वार्षिक परीक्षा 2018 के तीनो संकाय के परीक्षा कार्यक्रम की रविवार को घोषणा की गई। इस संबंध में अध्‍यक्ष ने बताया कि परीक्षा का आयोजन 06 फरवरी 2018 से 16 फरवरी 2018 के बीच किया जायेगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाहन 9:45 से शुरू होकर अपराह्न 1:00 बजे तक समाप्‍त होगी। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1:45 बजे से शुरू होकर 5 बजे खत्‍म होगी। अध्‍यक्ष ने यह भी बताया कि वर्ष 2018 में प्रैक्टिकल परीक्षा वार्षिक परीक्षा से पहले अायोजित की जायेगी। यह 11 से 25 जनवरी के बीच होगी।

*✍🏻बिहार इंटर परीक्षा 2018 की तिथि घोषित,पहले होगा प्रैक्टिकल*

*पटना ।* बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2018 में होने वाली इंटर परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा फरवरी माह में आयोजित की जायेगी। बोर्ड के अध्‍यक्ष आनंद किशोर ने यह जानकारी दी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरम‍ीडिएट वार्षिक परीक्षा 2018 के तीनो संकाय के परीक्षा कार्यक्रम की रविवार को घोषणा की गई। इस संबंध में अध्‍यक्ष ने बताया कि परीक्षा का आयोजन 06 फरवरी 2018 से 16 फरवरी 2018 के बीच किया जायेगा।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाहन 9:45 से शुरू होकर अपराह्न 1:00 बजे तक समाप्‍त होगी। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 1:45 बजे से शुरू होकर 5 बजे खत्‍म होगी।

अध्‍यक्ष ने यह भी बताया कि वर्ष 2018 में प्रैक्टिकल परीक्षा वार्षिक परीक्षा से पहले अायोजित की जायेगी। यह 11 से 25 जनवरी के बीच होगी।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home