Saturday, 28 October 2017

बोर्ड 34 साल के बाद पाठ्यक्रम में बदलाव

बिहार मदरसा बोर्ड से पास विद्यार्थी अब बिहार समेत अखिल भारतीय स्तर पर होने वाले मेडिकल इंजीनियरिंग समेत अन्य तकनीकी कोर्स के एडमिशन टेस्ट में बैठ सकेंगे। मौलवी साइंस से पास स्टूडेंट, डॉक्टर इंजीनियर बन सकेंगे। बोर्ड 34 साल के बाद पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रहा है। पिछले छह साल से बोर्ड इस कोशिश में लगा था। 30 अक्टूबर को इसका लोकार्पण होगा। बिहार अन्य बोर्ड की तरह 2019 से मदरसा बोर्ड भी मौलवी साइंस और मौलवी कॉमर्स की परीक्षा लेगा जबकि 2018 से मौलवी आ‌र्ट्स का एग्जाम लेगा। बोर्ड अगले साल फौकानिया और मौलवी आ‌र्ट्स की परीक्षा जनवरी-फरवरी में लेने की तैयारी में जुटा है। मौजूदा पैटर्न 34 साल पहले लागू हुआ था। *ख़बर सीमांचल*

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home