Monday, 16 October 2017

जेल में मरीजों का इलाज कर कमाए 49,500 रुपये नहीं लेंगे राजेश और नूपुर तलवार

जेल में मरीजों का इलाज कर कमाए 49,500 रुपये नहीं लेंगे राजेश और नूपुर तलवार
डासना: आरुषि-हेमराज हत्याकांड के संबंध में वर्ष 2013 से डासना जेल में सजा काट रहे दंत चिकित्सक दंपति राजेश एवं नूपुर तलवार ने इस दौरान जेल के अंदर मरीजों को दी गई अपनी-अपनी सेवाओं का मेहनताना लेने से इनकार कर दिया है. जेल अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 12 अक्तूबर को तलवार दंपति को अपनी बेटी आरुषि एवं घरेलू सहायक हेमराज की हत्या के आरोपों से बरी कर दिया. उन्हें आज दोपहर रिहा किये जाने की संभावना है. जेल अधिकारियों के मुताबिक- तलवार दंपति से जल्द से जल्द अपना उपचार कराने के लिए जेल के मरीजों में ‘‘होड़’’ मची है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home