Friday, 6 October 2017

ठाकुरगंज विधायक नौशाद आलम ने दिघलबैंक ब्लॉक

ठाकुरगंज विधायक नौशाद आलम ने दिघलबैंक ब्लॉक में हंगामा मचाने के मामले में निर्दोष लोगों पर मुकदमा दर्ज करने पर नाराजगी का इजहार किया है। विधायक के मुताबिक प्राथमिकी में कुछ ऐसे लोगों का नाम शामिल है जो पर्व त्योहार के लिए बाहर गए थे, कुछ लोग यहां पर थे ही नहीं, उनमें से कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें वो व्यक्तिगत तौर पर जानते हैं और मौके पर नहीं रहने का प्रमाण दे सकते हैं। विधायक का कहना है कि इस मामले को लेकर डीएम और एसपी से जल्द मुलाकात की जाएगी और निर्दोष लोगों का नाम एफआईआर से हटाने के लिए कहा जाएगा। उधर कोचाधामन विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने भी मामले में पहल करने की बात कही है। खबर सीमांचल

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home