Friday, 6 October 2017

फर्जी शिक्षक बहाली मामले में बीईओ गिरफ्तार आरटीआई से हुआ खुलासा

फर्जी शिक्षक बहाली मामले में बीईओ गिरफ्तार आरटीआई से हुआ खुलासा

फर्जी शिक्षक बहाली मामले में बीईओ गिरफ्तार आरटीआई से हुआ खुलासा
पटना हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पूर्वी चंपारण में शिक्षक नियोजन में फर्जीवाड़ा करने के आरोपी संग्रामपुर प्रखंड के तत्कालीन बीईओ परमानंद को बक्सर के चौसा प्रखंड से गिरफ्तार किया गया है.
दरअसल संग्रामपुर प्रंखंड के बरियरिया टोला राजपुर पंचायत में वर्ष 2008 से 2010 में हुए पंचायत शिक्षक नियोजन में जमकर धांधली हुई थी, जिसमें स्थानीय मुखिया के साथ मिलीभगत कर तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परमानंद कुमार ने फर्जी प्रमाणपत्रधारी शिक्षकों का नियोजन कर लिया. स्थानीय मुखिया ने सारे नियम कानून को ताक पर रखकर अपनी पत्नी,दो भाई सहित अपने 6 सगे संबंधियों का नियोजन स्कूलों में कर दिया.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home