ऑस्ट्रेलिया की सफलता को भारत दोहराए तो अच्छा होगा
ऑस्ट्रेलिया की सफलता को भारत दोहराए तो अच्छा होगा : शिखर धवन

आईसीसी रैंकिंग में टेस्ट और वनडे दोनों में नंबर एक पर टीम इंडिया मौजूद है. ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय टीम क्रिकेट के दोनों फ़ॉर्मेट में नंबर एक पर है. ऑस्ट्रेलिया जैसी मज़बूत टीम को लगातार 3 वनडे में हराना फिर सीरीज़ 4-1 से जीतना किसी भी टीम का सपना हो सकता है. और विराट कोहली की टीम एक के बाद एक सीरीज़ में कारनामा कर रही है. भारतीय ओपनर शिखर धवन को भरोसा है कि मौजूदा टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई टीम की सफलता को दोहरा सकती है. 2003 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रिकी पॉन्टिंग की कप्तानी में लगातार 21 वनडे जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. शिखर धवन ने कहा, 'आपके मनोबल को बढ़ावा मिलता है जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं. आईपीए में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ खेलने से भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर हुआ है. आजकल सभी टीमें अच्छा खेल रही हैं लेकिन ये काफ़ी सुखद होगा अगर हम पहले की ऑस्ट्रेलियाई टीम की सफलता को दोहरा सकें.'

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home