छात्र ने तेजधार हथियार से किया अध्यापक पर हमला,
छात्र ने तेजधार हथियार से किया अध्यापक पर हमला, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती

झज्जर: झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर में नजफगढ़ रोड पर स्थित हरदयाल पब्लिक स्कूल में 12वीं के स्टूडेंट ने टीचर के सिर में तेजधार हथियार से हमला कर दिया. स्टूडेंट ने टीचर पर लगभग 10 वार किए, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. टीचर पर हमले की ये पूरी वारदात क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें छात्र को बैग से तेजधार हथियार निकाल कर टीचर पर ताबड़तोड़ वार करते देखा जा सकता है. छात्र ने टीचर पर पीछे से वार किया और जब तक टीचर को कुछ समझ आता तब तक तो छात्र उस पर कई वार कर चुका था. टीचर ने भागने का भी प्रयास किया मगर छात्र पर तो टीचर को जान से मारने का जैसे भूत सवार हो गया था. छात्र ने टीचर का पीछा भी किया और फिर भी उसपर कई वार किये. घायल टीचर फिलहाल बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home