गांव_और_वार्ड_में_जबरदस्त_कटौज
गांव_और_वार्ड_में_जबरदस्त_कटौज

किशनगंज के सभी प्रखंडों के अलग अलग पंचायतों की जीआर सूची किश्तों में जारी होने से हल्ला- हंगामा और कटौज का दौर जारी है। वार्ड मेम्बर और मुखिया की मिलीभगत से बाढ़ पीड़ितों को लाभ से महरुम रखने का खेल पहली बार उजागर हुआ है। यही वजह है पान दुकान से लेकर कब्रिस्तान तक सिर्फ जीआर सूची की ही चर्चा हो रही है। जिले के हर एक वार्ड में जनता का गुस्सा उफान पर है। हर ब्लॉक में बाढ़ पीड़ितों की भीड़ है। जहां तहां घेर कर जनप्रतिनिधियों से जवाब तलब किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि सिर्फ सोमवार और मंगलवार का वायदा कर रहे हैं। नुमाइंदा ये सोच कर भी हैरान है कि क्या से क्या हो गया? फोकट की कमाई पर पानी फिर ही गया है, ऊपर से इज्जत पर बन आई है। खबर_सीमांचल वाले न लिस्ट जारी करते और न मुसीबत आती। दरअसल दुनिया इतनी बदल गई है कि इमानदारी और पारदर्शिता जिसने न बरती उनके साथ कटौज तय है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home