पटना
*☆ पटना*:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिेक परीक्षा 2018 की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा का आयोजन 21 से 28 फरवरी के बीच किया जायेगा। दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी। परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2018 का आयोजन 21 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होगी। अंग्रेजी, गणित, मातृभाषा, द्वितीय भारतीय भाषा एवं एच्छिक विषयों के तहत उच्च गणित, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, संस्कृत, मैथिली, फारसी एवं अरबी विषयों की परीक्षा प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 के बीच आयोजित की जायेगी। द्वितीय पाली में इन विषयों की परीक्षा का समय अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक रहेगा।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home