Wednesday, 25 October 2017

सराय के अंजुम के साथ अन्याय क्यों

 कोचाधामन प्रखण्ड के बाढ़ प्रभावित सराय गाँव के वार्ड नम्बर 3 में अंजुम के हाल को महसूस कीजिए, आखिर इस परिवार का क्या कसूर है जो अब तक सरकारी मदद से महरूम है  मदद की आस में ये परिवार गड़गांव पंचायत के मुखिया, समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड मेम्बर से बार बार गुहार लगा चुका है। अब तक किसी तरह की मदद नहीं मिली है अलबत्ता झांसे खूब मिल रहे है, जबकि इस परिवार को मदद की सख्त जरूरत है। गांव में अन्य लोगों को बहुत पहले ही सरकारी मदद मिल चुकी है। इलाके में 12 अगस्त को आये सैलाब के बाद सराय में जबरदस्त तबाही हुई थी। 25 अकटूबर के बाद भी इस परिवार का कोई पुरसेहाल नहीं है। आखिर क्यों?

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home