Saturday, 21 October 2017

बिहार बोर्ड को दिखाया आईना

फेल घोषित कर दी गई छात्रा ने बिहार बोर्ड को दिखाया आईना, जिद पर रही अड़ी तो टॉप-10 में हुई शुमार

फेल घोषित कर दी गई छात्रा ने बिहार बोर्ड को दिखाया आईना, जिद पर रही अड़ी तो टॉप-10 में हुई शुमार
पटना: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सिटानाबाद पंचायत के छोटे से गांव गंगा प्रसाद टोले की प्रियंका सिंह ने अपनी जिद और आत्मविश्वास के दम पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को आइना दिखा दिया. दरअसल बोर्ड द्वारा मैट्रिक की परीक्षा में फेल घोषित कर दी गई प्रियंका ने हाईकोर्ट में चुनौती दी. जांच में बोर्ड के बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ. प्रियंका परीक्षा में सिर्फ पास ही नहीं घोषित गई, बल्कि प्रथम श्रेणी से राज्य भर में दसवां स्थान भी पाया. इस मामले में कोर्ट ने बिहार बोर्ड को पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. राजीव कुमार सिंह की पुत्री प्रियंका ने मैट्रिक की परीक्षा डीडी हाई स्‍कूल सरडीहा से दी थी. उसका रोल कोड 41047 और रोल नंबर 1700124 था. उसे संस्‍कृत में मात्र 9 अंक मिले, जिसके कारण वह फेल कर दी गई. साइंस में मिला अंक भी उसे काफी कम लग रहा था. रिजल्‍ट देखने के बाद प्रियंका सदमे में आ गई. बोर्ड की रिजल्‍ट में वह फेल थी. प्रियंका इसे मानने को तैयार नहीं थी कि वह फेल हो सकती है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home