जीआर राशि मे भारी गड़बड़ी के कारण एआईएमआईएम कर सकती है जन आंदोलन
किशनगंज:- एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जिले के सभी प्रखंडों मे जीआर राशि मे भारी गड़बड़ी हुई है अबतक जरूरत मंद लोगों को सहायता राशि प्रदान नहीं किया है जो दुखद है, गड़बड़ी के बाद जो लोग जीआर की राशि अंचल कार्यालय मे जमा कर रहे है प्रशासन वैसे पैसों का इस्तेमाल जरुरत मंद लोगों को देने का काम करें साथ ही उन्होंने सरकार व प्रशासन पर आरोप लगाया है कि लोगों का ध्यान फसल छति,मृदा छति,आंशिक व पूर्ण रूप से टुटे मकान, मवेशियों का मुवावजा से भटकाकर सिर्फ जीआर मे उलझा कर रखें है यदि शीघ्र ही सरकार व प्रशासन समाधान नहीं करते हैं तो एआईएमआईएम जन आंदोलन करेगा।_

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home