Friday, 6 October 2017

किशनगंज। पोठिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित देबीचौक से सोनापुर सड़क

किशनगंज। पोठिया प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत स्थित देबीचौक से सोनापुर सड़क
महज 10,km रोड तक़रीबन @11वर्षो से मरमत कार्य नहीं हुआ है यह सड़क 4 पंचायत एवं बंगाल को जोड़ने का एक मात्र मुख्य सड़क माना जाता हैं साथ ही कलियागंज हाजी चौक से दलुआ हाट तक लगभग चार किमी आरईओ सड़क पिछले 11 वर्षों से मरम्मत कार्य नहीं होने से दोनों सड़क पूरी तरह गढ्डे में तब्दील हो गया है। जगह-जगह सड़क पर बने गढ्डे अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त सड़क की मरम्मत वर्ष 2006 में की गई थी परंतु तब से आज तक विभाग के द्वारा सड़क का रख-रखाव ठीक से नहीं किए जाने से अब सड़क का अस्तित्व मिटता जा रहा है। इस जर्जर सड़क पर कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हो चुके है। इतनी महत्वपूर्ण सड़क की मरम्मत को लेकर जनप्रतिनिधि सहित विभाग उदासीन है!!

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home