हनीप्रीत को पुलिस ने आखिरकार कर ही लिया गिरफ्तार
सरेंडर से पहले गुरमीत राम रहीम की करीबी
हनीप्रीत को पुलिस ने आखिरकार कर ही लिया गिरफ्तार:-
नई दिल्ली: गुरमीत राम रहीम की सबसे करीबी हनीप्रीत को पुलिस ने मंगवलार को आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया. पिछले 38 दिन से हनीप्रीत पुलिस को चकमा दे रही थी. वहीं अब तक पुलिस से आंखमिचोली खेलती चली आ रही हनीप्रीत आज जैसे ही फिर टीवी चैनलों और वेबसाइटों पर छाई वैसे ही पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी. पुलिस रिकॉर्डों में इनामी हनीप्रीत मीडिया के सामने आई और अपने आप को बेगुनाह बताया. इतना ही नहीं हनीप्रीत ने गुरमीत राम रहीम को भी बेगुनाह बताया.

हनीप्रीत ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा और उन्हें और पापा (राम रहीम) को न्याय मिलेगा. हनीप्रीत ने कई और बातें भी कहीं. अपने और राम रहीम के बीच कथित अवैध संबंधों की बातों को निराधार बताया और पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार करने वाला बताया.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home