शिवसेना के निशाने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी
शिवसेना के निशाने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी
शिवसेना ने शनिवार को सामना के जरिए भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी पर निशाना साधा, जिन्होंने पिछले दिनों बनारस में फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के सामने घुटनों पर बैठकर एक भोजपुरी गाने पर परफॉर्म किया था। पिछले दिनों भोजपुरी फिल्मों के गायक और अभिनेता रहे मनोज तिवारी शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ बनारस में थे। वहां 'हैरी मेट सेजल' का प्रचार कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मनोज तिवारी ने अनुष्का के लिए.. कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलू... गाया, इस बीच पर अनुष्का के सामने घुटनों पर भी बैठ गए। शिवसेना ने मनोज तिवारी के ऐसा करने पर नाराजगी जताई है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home