सीमावर्ती सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित कृषि योग्य जमीन को आवासीय बताकर अवैध रूप से मुआवजा निकासी से जुड़ा है मामला। *ख़बर सीमांचल*
अररिया डीएम हिमांश शर्मा ने नीरज पांडे को ओएसडी के पद से हटा कर डीसीएलआर मो कलीमुद्दीन को अतरिक्त प्रभार सौंपा है। नीरज पांडे डीएलओ के साथ साथ आएसडी के पद पर किशनगंज से तबादले के बाद से बरकरार थे। वर्तमान में नीरज पांडे जिला भूअर्जन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उधर भूअर्जन विभाग में करोड़ों की घोटाले सामने आए हैं। डीएम की पहल पर अब तक आठ करोड़ राशि रिकवरी भी कराई गई है। सीमावर्ती सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित कृषि योग्य जमीन को आवासीय बताकर अवैध रूप से मुआवजा निकासी से जुड़ा है मामला। *ख़बर सीमांचल*


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home