Wednesday, 11 October 2017

कभी पैसे न होने के कारण एक वक्त ही खाना खाते थे हार्दिक,

कभी पैसे न होने के कारण एक वक्त ही खाना खाते थे हार्दिक, आज कमा रहे हैं करोड़ों

कभी पैसे न होने के कारण एक वक्त ही खाना खाते थे हार्दिक, आज कमा रहे हैं करोड़ों
पंड्या आज की तारीख में करोड़पति क्रिकेटर बन चुके हैं. लेकिन उनका उनका बचपन बेहद मुश्किलों के बीच बीता. हार्दिक पंड्या का जन्म 11 अक्टबर 1993 को गुजरात के सूरत में रहने वाले हिमांशु पंड्या के घर हुआ. उनके पिता कार फाइनेंस का छोटा-सा बिजनेस करते थे. हार्दिक जब पांच साल के थे तो उनके पिता ने लगातार हो रहे घाटे को देखते हुए कार फाइनेंस का बिजनेस बंद कर दिया.

हार्दिक पंड्या आज करोड़पति बन चुके हैं. पंड्या टीम इंडिया में खेलने के अलावा IPL में मुंबई इंडियन्स टीम से भी खेलते हैं और अलग-अलग कंपनियों के साथ उनकी ब्रांड एंडोर्समेंट डील भी है. हार्दिक को बीसीसीआई ने प्लेयर्स की ग्रेड-सी में रखा है. इसके अलावा उनकी रिटेनर फीस 50 लाख रुपए है. IPL में खेलने के बदले उन्हें 1 करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home