देश का बहुसंख्यक सेक्युलर, जरूरत पड़ी तो मोदी से फिर मिलेंगे : महमूद मदनी

नयी दिल्ली : ताजमहल, टीपू सुल्तान, राष्ट्रगान और कुछ अन्य विषयों को लेकर चल रही बहस की पृष्ठभूमि में देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव महमूद मदनी ने गुरुवार को कहा कि भारत का बहुसंख्यक समाज हमेशा से धर्मनिरपेक्ष रहा है और आज भी है इसलिए मुस्लिम समुदाय या किसी दूसरे को देश के मौजूदा हालात को लेकर मायूस नहीं होना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों से जुड़े मुद्दों को लेकर अगर जरूरत पड़ी तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिर मुलाकात करेंगे.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home