झारखंड से बोधगया से हज पर जाने वाले यात्रियों को अब काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा
झारखंड से बोधगया से हज पर जाने वाले यात्रियों को अब काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
यहां से हज के सफर पर जाने वालों को पहले कोलकाता जाना होगा। वहां से उन्हें जेद्दा के लिए फ्लाइट मिलेगी।केंद्र सरकार ने शनिवार को नई हज नीति पेश की है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए सब्सिडी की व्यवस्था खत्म करने और 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को बिना मेहरम के हज पर जाने की इजाजत देने का प्रस्ताव किया गया है। हज नीति 2018- 22 में हज यात्रियों को समुद्री मार्ग से भेजने के विकल्प पर काम करने की बात की गई है। केंद्र सरकार के इस फैसले का राज्यभर में विरोध शुरू हो गया है। इसे लेकर आलराबता एजुकेशन वेलफेर ट्रस्ट के जेनेरल सेक्रेटरी & प्रवक्ता एस आसिफ़ इमाम काकवी ने कहा कि केंद्र सरकार बोधगया झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। झारखंड से राज्यसभा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा विमान सेवा बंद करने के फैसले पर एस आसिफ़ इमाम काकवी ने नाराजगी जतायी है। कहा है कि अगर सरकार जल्द अपने फैसले को वापस नहीं लेगी है तो मुसलमान आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस मामले को लेकर कमेटी का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाकर नकवी से भी मिलेगा।आलराबता एजुकेशन वेलफेर ट्रस्ट सोसाइटी ने बैठक कर नकवी से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। अल्पसंख्यक मंत्रलय ने हज के लिए प्रस्थान स्थल 21 से घटाकर नौ करने का प्रस्ताव बनाया है। दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोच्चि से लोग जा सकेंगे।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home