टेढ़ागाछ
टेढ़ागाछ प्रखंड के भौराहा मियांटोला उत्क्रमित मिडिल स्कूल में सिस्टम में सुधार नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। टीचरों की लेटलतीफी परेशानी की सबसे बड़ी वजह है। बार बार शिकायत के बावजूद स्कूल टीचर मनमानी पर उतारु हैं। स्कूल के बच्चों का कहना है कि रोजाना एक से डेढ़ घंटे लेट टीचर आते हैं और फिर वक्त से पहले निकल जाते हैं। मंगलवार के दिन सुबह 10:30 बजे तक स्कूल में सिर्फ सहायक शिक्षक पन्ना लाल बसाक ही मिले। जिनके मुताबिक यहां पर टीचर 7 हैं। बच्चे इस अनुपात में कम हैं। खिचड़ी की भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। ऐसा ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। बहरहाल शिक्षकों से सहयोग की उम्मीद है। प्रखंड प्रशासन से सख्त निगरानी की जरुरत है। इस स्कूल के गड़बड़झाला की शिकायत खबर सीमांचल 2015 से नोट कर रहा है। ख़बर सीमांचल

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home