बिहार : अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस ने की छापेमारी,
बिहार : अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस ने की छापेमारी, विरोध में रोड़ेबाजी, आधा दर्जन गिरफ्तार

बिक्रम : बिहार में बिक्रम के रानीतालाब थाना क्षेत्र के हैबसपुर मुसहरी में शनिवार की रात पालीगंज डीएसपी के नेतृत्व में अवैध रूप से फल फूल रहे शराब भट्ठियों पर छापेमारी की गयी. शराब भठ्ठियों को ध्वस्त कर पुलिस बल जैसे ही वापस लौट रहे थे कि विरोध में शराब माफियाओं द्वारा पथराव किया गया. इस दौरान डीएसपी सहित तीन लोग अन्य जख्मी हुए. वहीं बिक्रम पुलिस ने अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home