Friday, 20 October 2017

नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के तीसरे मामले में आरोप तय

नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के तीसरे मामले में आरोप तय, अगली सुनवाई 26 को

नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के तीसरे मामले में आरोप तय, अगली सुनवाई 26 को
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की भ्रष्टाचार निरोधक एक अदालत ने पद के अयोग्य ठहराये गये प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर भ्रष्टाचार के तीसरे मामले में शुक्रवार को आरोप तय किये. यह मामला विदेशों में निवेश और दूसरी विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है. यहां की जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मोहम्मद बशीर ने 67 वर्षीय शरीफ पर आय के ज्ञात स्त्रोत से ज्यादा की संपत्ति के आरोपों समेत अन्य आरोप उनकी अनुपस्थिति में उनके अधिवक्ता जाफिर खान को आरोप-पत्र पढ़ कर सुनाया. यह मामला, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा आठ सितंबर को शरीफ के खिलाफ दर्ज कराये गये धन शोधन और भ्रष्टाचार के तीन मामलों में से एक है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home