Saturday, 14 October 2017

*पीएम ने बिहार को दिया दिवाली का तोहफा, बोले- बधाई के पात्र हैं नीतीश जी और उनकी टीम*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मोकामा में सीएम नीतीश कुमार की जम कर तारीफ की. परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार विकास के पथ पर लगातार बढ़ रहा है क्योंकि नीतीश कुमार यहां के सीएम हैं.

*वो अच्छे सीएम हैं जो हमेशा से बिहार के विकास से बारे में सोचते हैं. पीएम ने कहा कि नीतीश और उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र हैं जो केंद्र की योजनाओं को लागू कराने और उनके साथ मिल कर काम करने में हमेशा तत्पर रहती है.*

पीएम ने कहा कि बिहार के विकास की गाड़ी को अब कोई रोक नहीं सकता. इससे पहले मोकामा पहुंचे सीएम ने अपने संबोधन की शुरूआत मगही भाषा में की. उन्होंने मगही में लोगों से कहा कि मोकामा के धरती पर आ कर हम धन्य हो गेलियो. उन्होंने कहा कि कइसन ह मोकामा के लोग, तोहरा परनाम. पीएम ने अपने संबोधन में लोगों को दीवाली और छठ की बधाई और शुभकामनाएं भी दी.

*पीएम ने कहा कि बिहार के सपना को पूरा करने के लिये हम जी जान से जुटे है. नीतीश सीएम तो हैं लेकिन उनका मोकामा से इमोशनल लगाव है. पीएम ने कहा कि बिहार में बनने वाला नया पुल आकर्षण का केंद्र होगा. ये पुल बिहार के पहले सीएम श्रीकृष्ण सिंह की जन्मभूमि बेगूसराय को पटना से जोड़ेगा. उन्होंने कहा कि मैं श्री बाबू और दिनकर को नमन करता हूं.*

पीएम ने कहा कि विकृत मानसिकता वालों ने देश को तबाह किया है लेकिन हमने देश को पटरी पर लाने की जो शुरूआत की है उसे पूर्ण करेंगे. मोदी ने कहा कि पहले की तुलना में अब रोजाना डबल रोड बन रहे हैं क्योंकि सड़कों का निर्माण गाड़ियां दौड़ाने के लिये नहीं बल्कि समृद्धि को दौड़ाने के लिये होते हैं.

*मोदी ने कहा कि अगर भविष्य में पानी के संकट से बचना है तो गंगा पर विचार और ध्यान देना होगा. गंगा केवल गंदी न हो ये हर देशवासी की प्राथमिकता होनी चाहिये. गंगा हमारे जीवन से जुड़ी है ऐसे में गंगा को बचाने के लिए हम सबको आगे आना होगा.*

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home