Friday, 13 October 2017

सभी कार्यालय होंगे ऑनलाइन

सभी कार्यालय होंगे ऑनलाइन

Image result for online
सूचना विज्ञान पदाधिकारी को आवश्यक व्यवस्था अविलंब  सुनिश्चित करने का डीएम ने दिया निर्देश
कटिहार : समाहरणालय के कार्यालय वेश्म में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक  करते हुए जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने कहा कि जिले के सभी कार्यालय  ऑनलाइन होंगे. प्रखंड तथा जिला मुख्यालय में बायोमेट्रिक से हाजिरी दर्ज  होगी. 

उन्होंने जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए आवश्यक व्यवस्था अविलंब  सुनिश्चित करें. बैठक में उपस्थित कोषागार पदाधिकारी को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को ऑनलाइन बिलिंग का  प्रशिक्षण कोषागार में सुनिश्चित कराएं.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home