Thursday, 5 October 2017

बिशनपुर हंगामा*

*बिशनपुर हंगामा*
बिशनपुर पंचायत के हरीजन टोला डहुआबाड़ी वार्ड 8 के बाढ़ पीड़ितों का हंगामा। सूरज निकलते ही पंचायत समिती सदस्य के घर पर पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों ने मुखिया और वार्ड मेम्बर के खिलाफ काटा बवाल। इन लोगों का आरोप है कि वार्ड नंबर 8 में भारी गड़बड़ी की गई है, दूसरे वार्ड के लोगों का नाम इस वार्ड में शामिल कर लाभ दिलाया गया है जिनमें ज्यादातर अविवाहित फर्जी लाभुक हैं। पंचायत समिती सदस्य ने अनुमंडल पदाधिकारी और विधायक मको मामले से अवगत कराया। ख़बर सीमाँचल


पौआखाली में लल्लू बाबा कैरम टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला का शानदार समापन। टूर्नामेंट में 32 टीमों ने हिस्सा लिया। अंतिम मुकाबले में संतोष सिन्हा- मरगूब आलम v/s देवाशीष, राजू के बीच भिड़ंत हुई और संतोष सिन्हा की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य ( मंटू ) पौआखाली पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अहमद हुसैन (लल्लू ) सहित सैंकड़ों दर्शक मौजूद रहे। ख़बर सीमांचल


: बिहार सरकार अपने कर्मचारियों को दीपावली के पहले महंगाई भत्ता (डीए) का तोहफा देने की तैयारी में है। वित्त विभाग इससे संबंधित प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। संभावना है कि कैबिनेट की अगली बैठक में इसे पास करा कर लागू कर दिया जायेगा। ख़बर सीमांचल



: पटना , राज्य के प्राथमिक स्कूलों में (क्लास एक से पांच) बहाल  बीएड पास शिक्षकों को छह माह का संवर्द्धन कोर्स करना होगा, जिसके बाद इन स्कूलों में भी बीएड वाले शिक्षकों की डिग्री की मान्यता मिल जायेगी




: बिहार सरकार अपने कर्मचारियों को दीपावली के पहले महंगाई भत्ता (डीए) का तोहफा देने की तैयारी में है। वित्त विभाग इससे संबंधित प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। संभावना है कि कैबिनेट की अगली बैठक में इसे पास करा कर लागू कर दिया जायेगा।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home