टीम इंडिया की जीत से पहले गौतम गंभीर ने किया ऐसा काम, चारों ओर हो रही तारीफ
नई दिल्ली, कोहली की विराट सेना ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टी-20 में 9 विकेट से मात देकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। रांची की ये जीत क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कंगारुओं के खिलाफ भारत की लगातार सातवीं जीत भी रही। लेकिन टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाती उससे पहले ही गौतम गंभीर ने एक शानदार काम किया और अब उनके काम की तारीफ हर जगह हो रही है। वैसे देखा जाए तो क्रिकेट के मैदान पर शनिवार का दिन दिल्ली वालों के नाम ही रहा पहले इशांत शर्मा ने पांच विकेट चटकाए तो बाद में गंभीर और नीतीश राणा ने मिलकर शतक जमाए और फिर रांची में भी दिल्लीवालों ने दम दिखाया और शिखर और विराट ने मिलकर टीम इंडिया को जीत ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी जीत दिलाई।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home