Monday, 23 October 2017

JDU पार्टी संगठन को मजबूती करना और दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह को जड़ से उखाड़कर फेंकना ही पार्टी का पहला मकसद: नौशाद आलम

आज ठाकुरगंज नगर पंचायत अन्तर्गत डाँकबंगला परिसर में जदयु प्रखण्ड अध्यक्ष मो नजरुल इस्लाम की अध्यक्षता मे जदयु कार्यकर्ताओं का एक विशाल एक दिवीसय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह ठाकुरगंज विधायक नौशाद आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला संगठन प्रभारी,किशनगंज जनाब महमूद अशरफ साहेब,राज्य परिषद सद्स्य प्रहलाद सरकार, जिला प्रवक्ता कमाल अंजुम,जिला राज्य परिषद सद्स्य अन्सारुल हक,बुलन्द अख्तर हाशमी साहेब एवं जदयु जिला सचिव सह जिला परिषद प्रत्याशी अहमद हुसैन आदी ने बारी-बारी से पार्टी कार्यकर्ताओ एवं आम लोगो को संबोधित करते हुए कहाँ की किशनगंज जिला मे जदयू पार्टी संगठन को मजबूती करने के उपरान्त लगभग 2 लाख से ज्यादा सद्स्य को जदयु पार्टी मे जोरने का काम हम लोगो का पहला मकसद हैं,
क्योंकि जदयु पार्टी (बिहार के मुखिया नितीश कुमार) का हाथ मजबुत करने के लिए   हमें इमान्दारी के साथ पार्टी के दिशा-निर्देश पर काम करना होगा तब जाके सरकार की मंसा पूरी होगी, साथ ही साथ उक्त सभा से पार्टी के लोगो ने संकल्प लेते हुए कहां की बिहार सरकार के महत्त्वपूर्ण योजनाओ मे से एक बाल-विवाह एवं दहेज प्रथा जो सरकार के द्वारा चलाए जारहे कई योजनाओं मे से एक महत्वपूर्ण योजना हैं, हमें बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ एकजुट होना होगा। अगर हम सभी लोग इमानदारी के साथ इसमे एकजुट होजायेंगे तो यकीनन बिहार में ना ही कोई बेटी जलेगी और ना ही बाल विवाह होगा. जो लोग ऐसा करेंगे उनको सामाजिक स्तर पर बहिष्कार करना चाहिये क्योंकि दहेज समाज के लिए बहुत बड़ा नासूर की तरह सामने चुनौति बनकर खरी है.जिसको जमीनी स्तर पर उखाड़कर फेंकना भी हमारा काम होगा, जिस कारण से देश मे बेशुमार बहनें/ बेटी दहेज की वजह से ही बिन ब्याही घरों में पड़ी हैं. जीससे समाज को दिन ब दिन बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचता जा रहा है,
 , ख़बर सीमांचल

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home