Sunday, 22 October 2017

दुनिया

दुनिया में 1.1 अरब लोगों की कोई पहचान ही नहीं : विश्व बैंक ने किया आगाह

दुनिया में 1.1 अरब लोगों की कोई पहचान ही नहीं : विश्व बैंक ने किया आगाह
वाशिंगटन: दुनियाभर में 1.1 अरब लोग ऐसे हैं, जो आधिकारिक रूप से हैं ही नहीं. ये लोग बिना किसी पहचान प्रमाण के जिंदगी बिता रहे हैं. इस मुद्दे की वजह से दुनिया की आबादी का एक अच्छा खासा हिस्सा स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं से वंचित है. विश्व बैंक के ‘विकास के लिए पहचान’ कार्यक्रम (आईडी4डी) ने हाल में आगाह किया है कि इन ‘अदृश्य लोगों’ में से बड़ी संख्या में अफ्रीका और एशिया में रहते हैं. इनमें से एक-तिहाई बच्चे हैं जिनके जन्म का पंजीकरण नहीं हुआ है. इसमें कहा गया है कि यह समस्या मुख्य रूप से उन भौगोलिक क्षेत्रों में अधिक गंभीर है जहां के नागरिक गरीबी, भेदभाव, महामारी या हिंसा का सामना कर रहे हैं.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home