PM नरेंद्र मोदी की नोटबंदी का समर्थन करने वाले कमल हासन ने कहा 'मैं माफी चाहता हूं...'

तमिलनाडु: देश में हुई नोटबंदी की तरीफ कर चुके एक्टर कमल हासन ने अब अपनी इस तारीफ पर यूटर्न ले लिया है. कमल हासन ने प्रधानमंत्री मोदी का नोटबंदी पर सपोर्ट करने से लिए माफी मांगी है. हाल ही में राजनीति में आने के अपने इरादे साफ कर चुके कमल हासन ने कहा, 'अगर प्रधानमंत्री अपनी गलती मान लें, तो मैं उन्हें सलाम करुंगा..' कमल हासन ने अपनी यह बात तमिल मैगजीन में छपने वाले अपने एक कॉलम में लिखी है. नोटबंदी की तारीफ कर चुके कमल हासन ने कहा, 'अपनी गलती मानना और उसे सुधारना अच्छे राजनैतिज्ञ की पहचान है.' बता दें कि पिछले साल 8 नवंबर को देश में लागू हुई नोटबंदी के बाद कमल हासन ने ट्वीट किया था, 'मिस्टर मोदी को सलाम. इस कदम की सारी राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर तारीफ होनी चाहिए.'

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home