Wednesday, 11 October 2017

SL vs PAK: श्रीलंका टीम ने रचा इतिहास

SL vs PAK: श्रीलंका टीम ने रचा इतिहास, टेस्‍ट सीरीज में पाकिस्‍तान के खिलाफ किया क्‍लीन स्‍वीप

SL vs PAK: श्रीलंका टीम ने रचा इतिहास, टेस्‍ट सीरीज में पाकिस्‍तान के खिलाफ किया क्‍लीन स्‍वीप
दुबई: बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पाकिस्‍तानके खिलाफ टेस्‍ट सीरीज 2-0 के अंतर से जीत ली है. ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका को यह जीत मिली. दूसरी ओर, असद शफीक के शतक के बावजूद पाकिस्तान को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में 68 रनों से हार का सामना करना पड़ा. यह पहला अवसर है जबकि पाकिस्तान ने अपने ‘दूसरे घर’ संयुक्त अरब अमीरात में कोई सीरीज गंवाई है. वह 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले के बाद से अपनी घरेलू सीरीज यूएई में खेल रहा है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home