कोहली के 29वें जन्मदिन पर सचिन समेत क्रिकेट जगत ने दी बधाइयां जानिए आप हमारे साथ
भारतीय टीम के कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली कल अपना 29वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने रनों के शिखर की ओर बढ़ रहे इस विराट बल्लेबाज को बधाई दी है.
सचिन ने लिखा है, "युवा, जूनुनी क्रिकेट खिलाड़ी इस समय दुनिया में बल्लेबाजी के शीर्ष पर है. आपको काफी दूर जाना है. दुआ है आपको कई सफलताएं हासिल हों.’
विराट जिस तेजी से रन बना रहे हैं, उससे बल्लेबाजी के कई रिकार्ड टूट चुके हैं वहीं जो बचे हैं उनके अस्तित्व पर खतरा है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने हाल ही में कहा था कि बल्लेबाजी के हर आंकड़े और रिकॉर्ड इस समय खतरे में हैं क्योंकि विराट का बल्ला जबरदस्त फॉर्म में हैं.


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home