Tuesday, 21 November 2017

कटिहार:गिट्टी बालू विक्रेता संघ द्वारा धरना प्रदर्शन

कटिहार जिला समाहरणालय के मुख्य दुवार पर गिट्टी बालू बिक्रेता संघ की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।गौरतलब हो कि कटिहार बालू बिक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी संघ की ओर से अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर जिला पदाधिकारी कटिहार को मांग पत्र समर्पित किया गया।आगे उन्होंने बताया कि लघु खनिज नियमावली 2017 को सरल बनाने एंव खनिज बिक्रेताओं की तय संख्यां बढ़ाने के संबध में यह धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि बिहार सरकार के दुवारा बनाई गई लघु खनिज नियमावली 2017 के तहत हम सभी को गिट्टी बालू का व्यवसाय करने में काफी गंभीर समस्याएं उतपन्न हो गई है।जिस से हम लोगों को इस व्यवसाय में रहने के कारण भुखमरी एंव बेरोजगारी की समस्याओं के साथ साथ अपने परिवार के भरण पोषण करने में काफी कठिनाइ हो रही है।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home