Friday, 17 November 2017

कटिहार:रानी पद्मावती के सम्मान में, हिन्दू समाज मैदान में



रानी पद्मावती के सम्मान में हिन्दू समाज मैदान में के बैनर तले कटिहार के सारे हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों द्वारा एक बैठक इंडोर स्टेडियम माहेश्वरी एकेडमी कटिहार के मैदान में रखी गयी। जिसमे फ़िल्म के विरोध करने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ ये भी निर्णय लिया गया कि सारे संगठन एक साथ मिलकर आज शुक्रवार को संधिया तीन बजे राजेन्द्र स्टेडियम से फ़िल्म के निर्देश संजय लीला भंसाली के पुतले का शव यात्रा निकाला जाएगा और चार बजे शहीद चौक पे अंतिम संस्कार किया जायेगा ।इस मौके पर संजय सिंह ,शम्भू सिंह ,प्रभाकर झा ,चंदन सिंह,कृष्णा सिंह राजपूत,मिथलेश रजक, सुनील सिंह,नीक्कू सिंह,कुमार गौरव ,महेन्दर झा,अनीश सिंह,विक्की सिंह राजपूत,मनोज झा,राम मूर्ति सिंह सहित दर्जनों लोग मोहजूद थे ।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home