अररिया: बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ छात्राओं ने निकाली रैली
शहर के महिला उच्च विद्यालय के छात्राओं ने रैली निकाल कर बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसे समाज की कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम किया। इस स्कूली छात्राओं की रैली को जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जानकारी के अनुसार आज अररिया के महिला उच्च विद्यालय के छात्राओं ने अपने विद्यालय से काली मंदिर चौक, चांदनी चौक, एडीबी चौक, आश्रम चौक होते हुए वापस अपने विद्यालय पहुंचा। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा जैसी समाज की बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए रैली के दौरान छात्राओं द्वारा नारी जुल्म बंद करो, बिटिया की शादी 18 वर्ष के बाद करो, घर में बहू नहीं बेटी लाओ आदि स्लोगन का भी नारा लगाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूल की छात्रायें शामिल हुई।
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home