किशनगंज के ताराबाड़ी_टप्पू गांव में दो शिक्षण संस्थान चल रहे हैं।ये इंस्टिट्यूट एक तरह से विरासत है

किशनगंज के ताराबाड़ी_टप्पू गांव में दो शिक्षण संस्थान चल रहे हैं। ये संस्थानों करोड़ों की लागत से सालों में बने हैं। जिसे इलाके के सांसद मौलाना असरारुल हक कासमी साहेब की देख रेख में चलाया जा रहा है। ये इंस्टिट्यूट एक तरह से विरासत है। इन इदारों की कद्र आने वाले सालों में सम्भवतः बढ़ेगी और यही पहचान किशनगंज सांसद अपने पीछे छोड़ जाएंगे। सवाल ये है कि तसलीमुद्दीन साहेब ने पूरी जिंदगी सियासत की थी, ठेकेदार बहुत पैदा किए, अलग अलग पार्टी की टिकट देकर अपने रिशेतदारों को नेता बनाया। लेकिन अपने पीछे क्या छोड़ गए जिसका इस्तेमाल जनता करे? वो कौन सी विरासत है जिसके आधार पर उन्हें अगली पीढ़ी याद रखेगी? सवाल का जवाब तलाश करें, सादगी के साथ बहस करें

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home