लक्षद्वीप की ओर बढ़ रहा है तूफान 'ओखी', तमिलनाडु में भी दिख रहा है असर

चेन्नई: तमिलनाडु के तटीय इलाके में सीजन का पहला तूफान 'ओखी' का असर दिखना शुरू हो गया है. तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में कल रात से मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण आज सामान्य जन जीवन पूरी तरह प्रभावित रहा और जगह जगह पेड़ एवं खंभे उखड़े पड़े हैं. जिला प्रशासन ने लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है. जिले के विभिन्न हिस्सों में बिजली नहीं है और शैक्षिक संस्थान बंद हैं. दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यहां से चलने वाली और गुजरने वाली दो गाडि़यां आंशिक रूप से अथवा पूरी तरह रद्द कर दी गयी हैं.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home