Tuesday, 14 November 2017

बदहाल सड़क, बेबस ग्रामीण



Image may contain: outdoor, nature and water
किशनगंज- कोचाधामन प्रखण्ड के मजकुरी पंचायत अंतर्गत निंगसिया गांव के लोग बेहद कशमकश में हैं। एक तरफ गांव नदी कटाव की जद में है दूसरी और गांव से निकलने के लिए रास्ता अवरुद्ध है। धान कटनी का सीजन है। हालात ऐसे हैं कि फसल को खेत से गांव लाने के लिए लोगों को रास्ता नहीं सूझ रहा है। बाढ़ के बने डायवर्सन की मरम्मती का बाट जोह रहे ग्रामीणों को प्रशासन काफी उम्मीदें हैं। लोगों की मांग है कि स्कूल के सामने बने डायवर्सन की जल्द मरम्मती हो जाए तो बड़ी राहत मिलेगी। खबर सीमांचल

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home