Monday, 27 November 2017

ऑक्सीजन की सेवा लेने पहुंचते हैं यहां मरीज

Image result for oxygen hospital
पूर्णिया  : सदर अस्पताल 'महतो जी का दलान' बना हुआ है. बोलचाल की भाषा में इसका आशय वैसे स्थान से है, जहां कोई भी अपनी मर्जी से आ सकता है, कुछ समय बिता सकता है और फिर वापस जा सकता है. कुछ खास प्रकार के रोगियों खासकर जो प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती रहते हैं और वहां समुचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं रहती है, उनके लिए सदर अस्पताल इसी तरह का स्थल बना हुआ है. प्रभात खबर के स्टिंग ऑपरेशन में यह बात सामने आयी है कि विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में मौजूद वैसे रोगी, जिन्हें खासकर ऑक्सीजन की सुविधा चाहिए, वे अनधिकृत रूप से सदर अस्पताल पहुंच कर ऑक्सीजन सेवा का लाभ उठाते हैं.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home