पाकिस्तान में मचा कोहराम, सभी प्राइवेट टीवी चैनलों के प्रसारण पर लगी रोक
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सभी प्राइवेट टीवी चैनलों के प्रसारण को रोक दिया गया है. दरअसल पाकिस्तान के फैजाबाद में पिछले कुछ दिनों से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षाबलों की कार्रवाई की खबरें रोकने के तहत पाकिस्तान सरकार की पेमरा यानी Pakistan Electronic Media Regulatory Authority ने ये आदेश दिए. दरअसल सुन्नी तहरीक, तहरीक ए लबाइक जैसे संगठनों के धरने के खिलाफ शनिवार को पुलिस, फ्रंटियर कॉर्प्स और पाक रेंजर्स ने अभियान चला रखा है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home