Sunday, 5 November 2017

सोमवार को पूर्णिया कालेज में रहेगी विश्वविद्यालय की टीम

बी. एन. मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक प्रथम खंड (2015-16) की परीक्षा स्थगित करने के मामले को लेकर एक उच्चस्तरीय टीम का गठन किया है। यह टीम सोमवार (6 नवंबर को) को पूर्णिया जाएगी। , पूर्णिया में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक टीम के सदस्यों से मिलें। टीम छात्रों के मामले पर त्वरित कार्रवाई करेगी और मौके पर ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। टीम में सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. शिवमुनि यादव, स्नातकोत्तर रासायन शास्त्र के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत यादव, पूर्णिया कालेज, पूर्णिया के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव कुमार, महाविद्यालय निरीक्षक (विज्ञान) डॉ. अरूण कुमार, उप कुलसचिव (पंजीयन) डॉ. दीनानाथ महतो, उप कुलसचिव (परीक्षा) डॉ. शशिभूषण शामिल हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक प्रथम खंड के संबंधित विद्यार्थियों से अपील की है कि वे 6 नवंबर को टीम के समक्ष अपना पक्ष रखें। 6 नवंबर के बाद अविलंब स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा-तिथि घोषित की जाएगी। परीक्षा-तिथि घोषित होने के बाद सामान्यतः उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home