किशनगंज
*किशनगंज-*आंगनबाड़ी सेविकाओं को जन्म एवं मृत्यु का रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर भीमराव अंबेडकर टाउन हॉल में चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला के सातों प्रखंड की सेविकाओं को अलग-अलग तिथि में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हालांकि इस सेवा के लिए किशनगंज शहरी क्षेत्र, नप पंचायत बाहादुरगंज व नप पंचायत ठाकुरगंज की सेविकाओं को अलग रखा गया। नगर परिषद, नगर पंचायत के क्षेत्र में व सदर अस्पताल में जन्म व मृत्यु रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन बनाया जा रहा है, जिस कारण इन्हें अलग रखा गया है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home