नजरबंदी से रिहा हुआ हाफिज सईद, कहा-आजादी हासिल करने में कश्मीरियों की मदद करेगा

लाहौर : पाकिस्तान ने प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख और 2008 के मुंबई हमले के मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद को नजरबंदी से शुक्रवार को रिहा कर दिया. रिहाई के कुछ ही समय बाद सईद ने भारत विरोधी अपने भाषण में कहा कि वह कश्मीर मुद्दे के लिए देशभर से लोगों को जुटायेगा. आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण जमात-उद-दावा प्रमुख पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है. पाकिस्तान सरकार ने किसी और मामले में सईद को और हिरासत में नहीं रखने का फैसला किया. इसके बाद आतंकवादी संगठन के प्रमुख को रिहा कर दिया गया.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home