अररिया
*अररिया-*एसएसबी 52 वीं बटालियन बीओपी कुआडी बी कंपनी के जवानों ने अहले सुबह गश्ती के दौरान नेपाल से ला रहे एक गाय समेत 07 बछड़े को जब्त किया है। इस दौरान पशु तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग निकला। जानकारी देते बीओपी प्रभारी चंदन नाथ ने बताया कि गश्ती के दौरान देखा गया कि कुछ तस्कर भारत नेपाल पीलर संख्या 167/53 के निकट से मवेशी लेकर आ रहा है। जैसे ही जवान आगे की ओर बढ़ा तो तस्कर पशु को छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला। जब्त मवेशियों का अनुमानित मूल्य 42 हजार बताई जा रही है। जब्त मवेशियों की सूची बनाकर कस्टम कार्यालय फारबिसगंज भेज दिया गया है । जबकि मवेशियों को मेडिकल जांच कराने के बाद सिकटी अरगड़ा को सौंपा गया है।ख़बर सीमांचल


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home