Wednesday, 15 November 2017

अयोध्या विवाद : श्री श्री रविशंकर चाहते हैं मंदिर-मस्जिद दोनों बन जाएं लेकिन...

अयोध्या विवाद : श्री श्री रविशंकर चाहते हैं मंदिर-मस्जिद दोनों बन जाएं लेकिन...
लखनऊ: श्री श्री रविशंकर चाहते हैं कि अयोध्या में मंदिर और मस्जिद दोनों बन जाएं, लेकिन मंदिर आंदोलन से जुड़े हिंदू साधु-संत इसके लिए तैयार नहीं. अयोध्या मसले को समझौते से हल करवाने के लिए वे आज लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम धर्मगुरुओं से मुलाकात की. वे कल अयोध्या जाएंगे.

श्री श्री रविशंकर ने समझौते के इस सफर की शुरुआत योगी से मुलाकात से की और उन्हें अपनी कोशिशों के बारे में बताया. बाद में वे समझौता वार्ता के कोआर्डिनेटर अमरनाथ मिश्रा के यहां कई पक्षकारों और धर्मगुरुओं से मिले. हालांकि वे अभी समझौते का अपना कोई फ़ॉर्मूला नहीं पेश कर रहे हैं, लेकिन मोटे तौर पर वे चाहते हैं कि अभी जहां मूर्तियां रखी हैं वहां मंदिर बन जाए और साथ में मस्जिद भी बन जाए.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home