Thursday, 2 November 2017

अररिया

*✍अररिया*
              सीकेएम लॉ कालेज में शासी निकास की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रो. सरवर आलम को सर्वसम्मति से शासी निकाय के शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में चुनाव किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में भूपेन्द्र नरायण मंडल विश्व विद्यालय के अर्थशास्त्र के विभागीय अध्यक्ष डा. आरपी रमण उपस्थित थे। उक्त बातों की जानकारी सीकेएम लॉ कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य अर्जुन आचार्य ने दी। उन्होंने कहा कि चुनाव विधिवत तरीके से सर्वसम्मति से किया गया। मौके पर कॉलेज के संस्थापक भुवन किशोर मिश्र, प्रो. राकेश कुमार मिश्रा, राजीव कुमार सहित कमेटी के सदस्य व कॉलेज स्टाफ मौजूद थे।
     

*✍सहरसा*
             प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को अभी तक मरम्मत नहीं हो रही है। बाढ़ से कई पक्की सड़क जर्जर हो चुकी है। सलखुआ-सिमरीबख्तियारपुर नेपाल रोड के मोबारकपुर-माठा चौक के समीप से सलखुआ बाजार को जोड़ने वाली बाईपास रोड में जगह-जगह गड्ढ़े बन जाने से साइकिल, मोटरसाइकिल समेत अन्य वाहन के आवाजाही पर दुर्घटना होते रहती है।
     *सीमांचल एक्सप्रेस*

*✍सुपौल*
            बिहार राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत, जिला इकाई सुपौल के बैनर तले दफादारों व चौकीदारों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक की। बैठक के उपरान्त एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।
     *सीमांचल एक्सप्रेस*

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home