Tuesday, 7 November 2017

IND vs NZ: तीसरे टी20 मैच को बारिश से बचाने के लिए गणेश भगवान की पूजा कर रहे क्रिकेटप्रेमी

IND vs NZ: तीसरे टी20 मैच को बारिश से बचाने के लिए गणेश भगवान की पूजा कर रहे क्रिकेटप्रेमी
त्रिवेंद्रम: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टी-20 मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में मैच को बारिश से बचाने के लिए लोग मंगलवार सुबह से ही पजावनगड़ी गणपति मंदिर में पूजा करते नजर आ रहे हैं. कई श्रद्धालु केवल एक ही आस के साथ मंदिर में नारियल फोड़ रहे हैं और वह है आज शाम ग्रीनफील्ड स्टेडियम में टी-20 मैच का सफल आयोजन. 1988 के बाद पहली बार तिरुवनंतपुरम में अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन हो रहा है और इसे देखने के लिए सभी उत्सुक हैं. पिछले दो दिनों से तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने एक दिन पहले कहा था कि मंगलवार को भी बारिश हो सकती है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home