Friday, 24 November 2017

IND vs SL Test: श्रीलंका के तीन विकेट गिरे, स्‍कोर 100 रन के पार पहुंचा

IND vs SL Test: श्रीलंका के तीन विकेट गिरे, स्‍कोर 100 रन के पार पहुंचा
नागपुर: पहले टेस्ट में बारिश के कारण जीत से वंचित रही भारतीय क्रिकेट टीम आज यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट में श्रीलंका पर अपना दबदबा बरकरार रखने की पूरी तैयारी के साथ उतरी है. ड्रॉ रहे पहले टेस्ट के आखिरी सत्र में श्रीलंका के शीर्ष और मध्यक्रम की धज्जियां उड़ाने वाली विराट कोहली की टीम को मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल है. टीम इंडिया के आगामी दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरे को ध्यान में रखकर तैयारी के लिए यहां हरियाली पिच बनाई गई है. कोलकाता में हुआ पहला टेस्‍ट मैच रोमांचक उतार-चढ़ाव के बाद ड्रॉ समाप्‍त हुआ था. मैच में श्रीलंका के कप्‍तान दिनेश चंदीमल ने टॉस जीता और पहले बल्‍लेबाजी करने का निर्णय लिया है. लंच के बाद 45 ओवर में श्रीलंका की पहली पारी का स्‍कोर तीन विकेट खोकर 105 रन है. सदीरा समरविक्रमा (13), लाहिरु तिरिमाने (9) और एंजेलो मैथ्‍यूज (10) आउट होने वाले बल्‍लेबाज हैं. दिमुथ करुणारत्‍ने 44 और कप्‍तान दिनेश चंदीमल 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home