LIVE INDvsNZ with KHABAR SEEMANCHAL
LIVE INDvsNZ : मुनरो का धमाका, 26 गेंद में जड़ा अर्धशतक, NZ 122/1 (13.0 Ovs)

राजकोट : भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 11 ओवर में 105 रन बना लिये हैं और उसे पहला झटका लगा है. चहल ने गुप्टिल को 45 के स्कोर पर आउट किया. भारत की ओर से एक नये खिलाड़ी को आज के मैच में मौका दिया गया है. मोहम्मद सिराज का यह डेब्यू मैच है, जबकि श्रेयस अय्यर का यह दूसरा मैच है. नेहरा की विदाई मैच में अय्यर ने डेब्यू किया था. आज भारत की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी. सीरीज का पहला मैच भारत पहले ही जीत चुका है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home